फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी गो रक्षकों के नाम दीप प्रज्वलित

Mon, 09 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गौ रक्षकों के नाम दीप प्रज्वलित करते ग्रामीण व परिजन। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली के अवसर पर विश्व के पहले गौ रक्षक चौक पर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी गौ रक्षकों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान एक दीपक भारत माता के अमर शहीदों, एक स्वतंत्रता सेनानियों और एक बलिदानी गौ रक्षकों के नाम समर्पित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहीद संदीप फिदेड़ी के पिता शेर सिंह, बलिदानी गौ रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के पिता एवं गौ सेवक शीशराम यादव तथा उनके बेटे कार्तिक यादव ने दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर सरदार सिंह, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
सोनू सम्मान सेवा समिति रेवाड़ी के संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राष्ट्रवादी मूसेपुरिया ने बताया कि दिवाली पर देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और गौ रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को याद करते हुए यह आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान की भावना बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें