फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेहरूगढ़ राजीव गांधी स्टेडियम में सुविधाओं की कमी

Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नेहरूगढ़ राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
कोसली। गांव नेहरूगढ़ स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम परिसर में झाड़ियां उगी हैं। देखरेख के अभाव में खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल कोच पवन कुमार ने यहां दो नर्सरी शुरू की गई हैं लेकिन दोनों के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त कोच की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत की मांग पर विभाग ने एक कोच अनुबंध आधार पर नियुक्त किया है लेकिन स्टाफ की कमी अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।
स्टेडियम में बिजली की व्यवस्था पिछले वर्ष हुई थी। यह सुविधा करीब 19 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मिली। पेयजल और चौकीदार की नियुक्ति की मांग उठाई जा रही है। चौकीदार न होने के कारण परिसर में पंखे तक चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी चेतन, मोहित, मनीष, लोकेश, सूरज, प्रीति, रजनी, तमन्ना और सोनाली ने बताया कि ग्राउंड की साफ-सफाई और ट्रैक निर्माण अधूरा पड़ा है। वे स्वयं कोच पवन कुमार के सहयोग से मैदान की सफाई कर अभ्यास करते हैं।
-
स्टेडियम में 20 साल बाद अपेक्षित सुविधाएं नहीं

गांव के सरपंच आशीष कुमार ने बताया कि पंचायत ने करोड़ों की जमीन खेल विकास के उद्देश्य से दी थी ताकि गांव के बच्चे खेलों में आगे बढ़ सकें। 20 साल बाद भी स्टेडियम में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। स्टेडियम में सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। भारत पुलिस पदक विजेता एवं वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट योग खिलाड़ी अमिता ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। इसलिए खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए योग्य कोचों की तैनाती जरूरी है।
-
वर्जन:
स्टेडियम को वर्ष 2023 में खेल विभाग को सौंप दिया गया था। बिजली-पानी जैसी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। कोच और अन्य स्टाफ की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है।-अनिल यादव, बीडीपीओ।

नेहरूगढ़ राजीव गांधी खेल स्टेडियम की बदहाल दशा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें