फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृषि सदन की जमीन स्थानांतरित, जल्द लगेगा टेंडर

Thu, 19 Mar 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कृषि सदन की विधानसभा में मांग उठाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित रेवाड़ी में कृषि सदन को जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में उठाया। विधायक की मांग पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि 6 मार्च को कृषि विभाग के यह जमीन स्थानांतरित हो चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं कि 15 जून 2025 को उन्होंने कृषि सदन के निर्माण की घोषणा की थी। चूंकि रेवाड़ी का जिला सचिवालय बहुत छोटा है इसके चलते अनेकों कार्यालय इससे बाहर है। कृषि सदन का निर्माण होने से कृषि क्षेत्र से जुड़े तमाम कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कृषि सदन के लिए 1983 में ही जमीन मिलनी थी लेकिन विभाग को जमीन स्थानांतरण नहीं होने के कारण पहले इसका निर्माण नहीं हो पाया। अब इसके भवन का मैप भी तैयार हो चुका है तथा 12.27 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा को नौ माह बीत चुके हैं इसलिए कृषि सदन का जल्द से जल्द निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें