फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकार से कोसली हलके को मिली चार खेल नर्सरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र में चार खेल नर्सरियां मंजूर सरकार ने मंजूर की हैं। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों चंडीगढ़ में कोसली हलका को पर्याप्त खेल सुविधाएं दिलवाने के लिए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया था कि कोसली हलका के युवा खेलों में विशेष रूचि रखते हैं। गांव में ही बच्चों को खेलने के लिए कोच व खेल उपकरण आदि की सुविधा मिल जाए तो ग्रामीण अंचल के इस क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।
सरकार ने गांव डहीना, सीहा व जैनाबाद की पंचायत को एथलेटिक्स की खेल नर्सरी और गांव झाड़ोदा की पंचायत को वॉलीबाल की नर्सरी दे दी है। आगे कहा है कि इसके लिए वे मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

इन खेल नर्सरियों के शुरू होने से आसपास के बच्चों को भी खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन चारों गांवों में जल्द ही ये नर्सरी आरंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें