टूर्नामेंट में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित इंटर-कॉलेज टेबल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मैच उत्साह के साथ खेला गया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए केएलपी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान गवर्नमेंट कॉलेज अटेली को मिला, जबकि आरबीएस कॉलेज जैनाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कॉलेज की इस जीत पर कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष और इस टूर्नामेंट के संयोजक डॉ. रामबीर जाखड़ ने खिलाड़ियों की सराहना की। स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. संजय शर्मा, श्री राकेश सिंघल, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. किरण बाला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।