फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: रेवाड़ी के 59 हजार 625 किसानों को मिले 11 करोड़ 92 लाख रुपये, 17वीं किस्त जारी

Tue, 18 Jun 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। किसान सम्मान समारोह बाल भवन सभागार में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.30 करोड़ किसानों को पीएम किसान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की। रेवाड़ी के स्थानीय बाल भवन सभागार में आयोजित किए गए किसान सम्मान समारोह में वाराणसी से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। रेवाड़ी के 59 हजार 625 किसानों को 11 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये की राशि उनके खातों में भिजवाई गई।

विज्ञापन


समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना तीसरा कार्यकाल आरंभ होते ही सबसे पहले कृषक वर्ग का सम्मान बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं। कृषि लागत को कम कर किस प्रकार से किसान का फायदा बढ़ाया जाए, किसान की आर्थिक व सामाजिक रूप से तरक्की हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू से इस दिशा में योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
विज्ञापन


आयोजन में काफी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत हर एक किसान को साल में 6 हजार रुपये 2-2 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

24 फरवरी 2019 को लागू की गई थी योजना
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ दीपक यादव ने कहा कि यह योजना 24 फरवरी, 2019 को लागू की गई थी। इस समय 67 हजार 495 किसान जिला में पंजीकृत हो चुके हैं। कई किसानों ने अभी तक अपना केवाईसी और आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है। वे शीघ्र पंजीकरण का कार्य पूरा कर लें, ताकि उन्हें भी सम्मान निधि का लाभ मिल सके।
जिला बागवानी अधिकारी मंदीप यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की जो महिलाएं सक्रिय रूप से कृषि कार्य में सहयोग करती हैं, उनको उनके गांव में ही कृषि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन महिला कृषकों को कृषि सखी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें