फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर कार सवार का अपहरण तीस हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के गांव सुरहेली निवासी कार सवार को बदमाशों ने कोसली बुलाकर पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया और करीब तीस हजार रुपये की नकदी लूटकर नजफगढ़ के पास फेंक कर फरार हो गए। बदमाश उसकी कार भी लूट ले गए। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरहेली निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उसके पास किसी व्यक्ति का मैसेज आया कि वह उससे जरूरी काम से मिलना चाहता है। उसने कोसली आने के बाद उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने साल्हावास रोड पर बुलाया। शिकायत में बताया कि साल्हावास रोड पर गया तो दो युवक उसकी कार में आकर बैठ गए और पिस्टल दिखाकर नजफगढ़ की ओर ले गए। बदमाशों ने उसका उसका मोबाइल फोन, पर्स व 10 हजार रुपये भी ले गए। नजफगढ़ में एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
मंजीत के अनुसार बदमाशों ने उसका फोन लेकर किसी महिला से बात कराई तथा उससे माफी मांगने की बात कही। बदमाशों ने स्वयं के नाम तुषार व विपिन बताया। दोपहर बाद बदमाश उसे नजफगढ़ के समीप गाड़ी से फैंक कर फरार हो गए। बदमाशों ने घटना के बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित देर शाम तक घर पहुंचा तथा आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद कोसली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 379 बी व आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें