फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख कर पिकअप को छोड़ कर फरार हुआ चालक

विज्ञापन
अवैध शराब से भरी पिकअप पुलिस के कब्जे में - फोटो : Rewari
विज्ञापन
डहीना पुलिस ने सूचना के आधार शुक्रवार शाम को डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकाबंदी करते हुए अवैध रूप से पिकअप में भार कर भारी मात्रा में शराब ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देख कर पिकअप चालक बीच सड़क पर पिकअप गाड़ी को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप से 220 पेटी शराब बरामद कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डहीना चौकी प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन स्थित कंवाली मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। सूचना के आधार पर कंवाली का साइड से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिससे तिरपाल से ढका हुआ था। जब चालक को गाड़ी रूकने का इशारा किया तो चालक पिकअप को भगा लिया और गुरू मोटर्स सर्विस सेंटर के पास बीच सड़क पर पिकअप गाड़ी को खड़ा चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप गाड़ी से 220 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब की बरामद की है। गाड़ी से पुलिस ने 45400 रुपये भी मिले है। गाड़ी को कब्जे में लेकर अवैध शराब का कारोबार करने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें