संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एकादशी के मौके पर खाटू श्याम बाबा का शृंगार किया गया। इस दौरान कीर्तन-भजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।
एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना की। बीएमजी ग्रुप के राधेश्याम गुप्ता और रमेश शर्मा ने दीप प्रचलित कर कीर्तन की शुरुआत की। अलवर से आए गायक मोहन ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
बाबा का शृंगार किया गया। दशहरी आम का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन पर नाचकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
पुजारी प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रत्येक एकादशी को मंदिर में श्याम बाबा का कीर्तन 3 घंटे का कराया जाता है। इस कीर्तन में बीएमजी सिटी, अंतरिक्ष टावर एवं एलिगेंट हाइट्स के लोग हिस्सा लेते हैं।
इस मौके पर अनिल गोयल, अनिल किसनानी, शक्ति यादव, राजेंद्र शर्मा, अश्वनी तिवारी एडवोकेट, नरेश यादव, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।