फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्तव्य कला में कारगिल और काव्य पाठ में रेजांगला सदन रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल में विद्यालय के कारगिल सदन व रेजांगला सदन के बीच ऑनलाइन अंतरसदनीय हिंदी वक्तव्य कला और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों के लिए वक्तव्य और काव्य पाठ के अलग-अलग विषय रखे गए। इस दौरान कैडेट्स ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान वक्तव्य कला में कारगिल और काव्य पाठ में रेजांगला सदन विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वक्तव्य कला में कैडेट नैंसी, साक्षी यादव तथा तरुण यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान जबकि काव्य पाठ में कैडेट कार्तिकेय, ऋचा शर्मा व आयुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वक्तव्य मुकाबले में कारगिल सदन जबकि काव्य पाठ में रेजांगला सदन विजेता रहा। उप-प्राचार्य कमल सिंह रावत ने कहा कि अपने प्रवेश के अल्पकाल में ही कैडेट्स की प्रस्तुतियां सराहनीय हैं। विद्यालय की ओर से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने कहा कि विद्यालय पाठ्यक्रम में कैडेट मनोदैहिक रूप से सक्षम बनने के साथ-साथ नैतिक गुण विकसित कर शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के लिए ऐसे मुकाबले आयोजित कराए जा रहे हैं। उन्होंने हिंदी विभाग व विजेता सदनों को बधाई देते हुए वक्तव्य कला और काव्य पाठ को उत्कृष्ट बताया। इस दौरान निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार (सामाजिक विज्ञान अध्यापक), योगेश कुमार (हिंदी अध्यापक), प्रवीण मिश्रा (हिंदी अध्यापक) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें