ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस एससी विभाग की टीम। स
रेवाड़ी। कांग्रेस एससी विभाग की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रमेश ठेकेदार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला उपाध्यक्ष बीरसिंह चावरिया ने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने का काम करें। सेवा स्तम्भ के जिला अध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया और आवाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया ने कहा कि आज के समय में महात्मा फुले और डॉ. आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। इस मौके पर खूब राम, रामनिवास, सत्यनारायण, बनवारी लाल, धर्मवीर सिंह, राजपाल, हीरा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।