बावल। कस्बे के पीएम श्री स्कूल में आयोजित 88वें पांच दिवसीय गांधी जयंती खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। 28 सितंबर से शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जूनियर हरियाणा ने रोहिणी दिल्ली को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में झज्जर और रोहिणी दिल्ली के बीच हुए मैच में रोहिणी दिल्ली ने झज्जर को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में जूनियर हरियाणा और सुदेवा दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें जूनियर हरियाणा विजयी रहा। इसके बाद फाइनल मुकाबला जूनियर हरियाणा और रोहिणी दिल्ली के बीच हुआ। निर्धारित समय में कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें जूनियर हरियाणा ने 5-4 से जीत दर्ज की।
1600 मीटर पुरुष दौड़ में रोहित चौधरी प्रथम, विशाल रोहतक द्वितीय और सावन तृतीय रहे। लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ में नेहा शामली प्रथम, तनुजा द्वितीय और दिव्याशी कासन तृतीय रहीं। 100 मीटर सीधी बुजुर्ग दौड़ में रोशन लाल प्रथम, राजाराम द्वितीय और गजेंद्र तृतीय रहे। बुजुर्ग उलटी दौड़ में रोशन लाल प्रथम, मोतीलाल द्वितीय और गजेंद्र तृतीय रहे। सभी विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
खेल महोत्सव में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जग्गा पहलवान, अनिल रायपुर, विपिन गुप्ता, महेंद्र महलावत, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, विकास मुदगल, नपा उपप्रधान अर्जुन, हंसराज, कोच राजेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बावल में आयोजित गांधी जयंती खेल महोत्सव के फुटबॉल फाइनल में विजेता जूनियर हरियाणा टीम के खिलाड़