फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निजी स्कूलों एसोसिएशन ने अव्यावहारिक नियमों को वापस लेने की मांग की

Sat, 03 Oct 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शहर के एक निजी विद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से लागू किए गए कुछ नियमों को अव्यावहारिक बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के मुख्य संरक्षक जवाहर लाल दुहन और उपाध्यक्ष जगदेव सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि निजी स्कूल संचालक ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को पोर्टल संबंधी कार्यों में उलझाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुचित नियमों को वापस नहीं लिया गया तो एसोसिएशन प्रदेश स्तर पर विरोध करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक जवाहर लाल दुहन ने कहा कि निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की 10 वर्ष बाद दोबारा समीक्षा किए जाने के प्रस्ताव पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि नियम पूरे करने के बाद स्थायी मान्यता मिलने पर दोबारा समीक्षा से स्कूल संचालकों की परेशानियां बढ़ेंगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने स्कूल वाहनों की फिटनेस पासिंग को जिला मुख्यालय के बजाय जोन स्तर पर विशेष फिटनेस सेंटरों से कराने के नियम को अव्यावहारिक बताया। प्रदेश महासचिव चौ. रणबीर सिंह ने भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुमेर सिंह, पवन तंवर, प्रमोद शास्त्री, धर्मबीर, राकेश, सहित अन्य स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें