जाट धर्मशाला में मंच पर समाज के बैठे के पदाधिकारी। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित जाट समाज धर्मशाला में रविवार को पंचायत हुई। जाट समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर मंथन किया गया। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह शामिल हुए।
पंचायत के दौरान बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे। मंथन के दौरान जाट समाज के नेताओं ने कहा कि ब्लैक थार पर जो युवा जाट लिखवाए घूम रहे हैं, इससे समाज आगे बढ़ने वाला नहीं है।
जाट समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा हुई और उन्हें दूर करने के प्रयासों पर मंथन किया गया। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति का मुद्दा पंचायत में बार-बार उठता रहा। युवाओं में सूखे नशे का प्रचलन बढ़ गया है। चरण सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा हुई है। समाज के युवा काली गाड़ियों पर जाट लिखवाए घूम रहे हैं, उससे समाज का फायदा होने वाला नहीं है। समाज के सुधार में हर व्यक्ति को प्रयास करना होगा और सुधार की शुरूआत घर से होगी।
इस दौरान युवाओं में सूखे नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, उस पर ध्यान देने, शादियों में फिजूल खर्चों पर रोक लगाने, लिंगानुपात में सुधार, काली गाड़ियों के शौक से युवाओं को दूर रखने को कहा गया।