फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांगिड़ ब्राह्मण सभा का चुनाव : खोल ब्लाक अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन

Tue, 04 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09विश्वकर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजितब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए नामां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव के लिए विश्वकर्मा सेकंडरी स्कूल में नामांकन हुआ। 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें सिर्फ सात फार्म सही पाए गए।
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जांगड़ा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। 2 बजे से 2:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। 2:30 से 3 बजे तक प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। 3 बजे से 4 बजे तक नाम वापस लिए गए। 4 बजे से 5 बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से केवल सात फार्म सही पाए गए। ब्लॉक बावल से 4 उम्मीदवार, रेवाड़ी से दो उम्मीदवार, ब्लॉक खोल से केवल एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र सही पाया गया, जिनको मौके पर ही खोल ब्लॉक प्रधान घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करते हुए ब्लॉक बवाल से राजेंद्र सिंह पुत्र दौलत राम को अलमारी, राम अवतार पुत्र भगवान सिंह को किताब, शिवचरण पुत्र चेतराम को छाता, सूबे सिंह पुत्र दौलत राम को ताला चाबी, रेवाड़ी ब्लॉक से अशोक कुमार पुत्र शीशराम को पतंग, लक्ष्मी नारायण पुत्र गिरवर प्रसाद को गिलास का चुनाव चिह्न दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी होशियार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ खोल ब्लॉक से सुरेश कुमार पुत्र अमीलाल, ओम प्रकाश पुत्र मान सिंह, सत्यनारायण पुत्र खेमराम, जाटूसाना से नवीन पुत्र राम सिंह, डहीना ब्लॉक से कैलाश चंद पुत्र उमादत्त, नाहड़ ब्लॉक से बाबूलाल पुत्र ताराचंद के फॉर्म नियमानुसार रद्द किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें