फोटो : 10कुंड क्षेत्र में लगा एक शिविर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। निशान ध्वजा लेकर श्री खाटूश्याम धाम पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, फलाहार व भोजन के लिए कुंड क्षेत्र में शिविर लगने लगे हैं। इन शिविरों में चिकित्सा, पेयजल, भोजन और विश्राम करने की पूरी व्यवस्था की गई है। रेवाड़ी नारनौल मार्ग पर मनेठी मोड़ के नजदीक लगे शिविर में पैदल चलने वाले श्याम श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। गोरक्षक नीरज यादव ढाणी शोभा, अमर सिंह, राहुल, रमेश, विकास लुहाना, ओमप्रकाश, संदीप खोल, सोनू, मोनू मनेठी आदि श्याम भक्तों की सेवा कर रहे हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना बड़ा पुण्य का कार्य है और श्री श्याम प्रभु भी खुश होते हैं।