फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घंटा खेल महासंघ के पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष बने जगपाल

Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। घंटा खेल महासंघ ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिला संगरूर के गांव भूलन निवासी जगपाल को नियुक्त किया है। वह ओमप्रकाश के पुत्र हैं और लंबे समय से खेल क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जगपाल ने अपना जीवन खेलों को समर्पित किया है। वह नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट पटियाला से प्रमाणित कोच हैं और वर्षों से विभिन्न खेलों में बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा निखार रहे हैं।
जगपाल पंजाब एथलोन फेडरेशन के भी कई वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष हैं। पंजाब के खेल जगत में उनकी पहचान है। नियुक्ति पर जगपाल ने घंटा खेल महासंघ के संस्थापक प्रदीप डागर एडवोकेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह महासंघ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पंजाब में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें