संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में चल रहे वोकेशनल कोर्स आईटी और बैंकिंग के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के अंतर्गत प्रतिदिन 4 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आईटी के 80 विद्यार्थियों ने आईटी प्रभारी सीमा देवी के नेतृत्व में गुरावड़ा स्थित सीएससी सेंटर और बैंकिंग के 85 विद्यार्थियों ने बैंकिंग प्रभारी सुमित्रा देवी के नेतृत्व में रेवाड़ी के सर्कुलर रोड स्थित द रेवाड़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड हेड ऑफिस रेवाड़ी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय के 165 विद्यार्थियों के दल को रवाना करते हुए बताया कि ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय से संबंधित दक्षता प्रदान करना है। इस ट्रेनिंग में विद्यार्थी खुद अपने अनुभव से सीखते हैं जिससे उनके ज्ञान और कौशल में वृद्धि होती है। नए प्रोजेक्ट के बारे में सोचने की शक्ति का विकास होता है। उन्होंने बताया कि एनएसक्यूएफ के अंतर्गत व्यावसायिक कोर्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग संबंधी कौशल विकसित करने के साथ-साथ व्यवसाय की शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है।
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक मैनेजर अनिल कुमार, स्टाफ मित्रपाल, पूनम देवी, गुरावड़ा स्थित सीएससी सेंटर इंचार्ज सोनू बाला, ऑपरेटर पूजा रानी सहित प्रवक्ता सत्ते सिंह, सोमबीर यादव, विक्टोरिया यादव, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, पूनम देवी, नरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।