फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रसूता की मौत की जांच शुरू, 5 डॉक्टरों की टीम गठित

Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। प्रसूता किंजलबेन (24) की मौत के मामले में इलाज में देरी और मॉनिटरिंग की गंभीर कमियां सामने आई हैं। प्रसूता की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। 5 डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता का भिवाड़ी के फलसा गांव स्थित किराये के मकान में समय से पहले प्रसव हो गया था, जिसमें नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर स्थिति में महिला को पहले निजी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में बीसीएमएचओ मनोज यादव ने बताया कि महिला की मौत के मामले में 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किंजलबेन ने 16 जुलाई को चौपानकी पीएचसी और 22 जुलाई को जिला अस्पताल में जांच व टीकाकरण कराया था। दोनों स्थानों पर जांच होने के बावजूद चिकित्सा तंत्र की मॉनिटरिंग प्रणाली महिला को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सूची में चिह्नित करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें