फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के ऊपर से गुजरे तार बदलें : विधायक

Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक लेते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विधायक व हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने बिजली विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पब्लिक हेल्थ) विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें क्षेत्र की बिजली, पेयजल एवं सीवर व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। विधायक ने घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को बदलने का निर्देश दिया।
विधायक लक्ष्मण सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए, पुराने एवं क्षतिग्रस्त तारों को बदलने, ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान करने, क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

निर्बाध एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार आने वाले बिजली फॉल्ट को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने, सीवर संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बैठक में बिजली निगम की ओर से अधीक्षण अभियंता विजयपाल यादव, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र, अधिशासी अभियंता संदीप, उप-मंडलीय अधिकारी कृष्ण, सचिन सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता विजय चौहान सहित उप-मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी बिजेंद्र, एडवोकेट अरविंद, आशीष सहित अन्य मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें