फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिल में काम करता मिला 13 साल का किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाल्हावास स्थित कौशल्या ऑयल मिल में छापे के दौरान 13 वर्षीय बच्चे को काम करते हुए पाया गया। जिसके बाद बाल मजदूरी के आरोप में ऑयल मिल मालिक व ठेकेदार के खिलाफ रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर टीम इंचार्ज एसआई बलवंत सिंह, संरक्षण अधिकारी करुणा यादव, ओआरडब्ल्यू प्रदीप व लेबर इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने पाल्हावास स्थित कौशल्या ऑयल मिल में छापा मारा। छापे के दौरान मिल में बिहार का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर काम करते हुए पाया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि उसे ठेकेदार पंकज काम करवाने के लिए बिहार से लेकर आया था। मिल में काम करने के लिए मिल मालिक सचिन को सौंप दिया। जहां उससे दोनों मिलकर काम करवाते हैं। रोहड़ाई थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें