फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryaha: चालक नशे में मिला तो जिम्मेदारी स्कूल की होगी... महेंद्रगढ़ हादसे पर पढ़ें शिक्षा मंत्री से बातचीत

Thu, 11 Apr 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हादसे की सूचना जैसे ही हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को मिली तो वह फतेहाबाद से तुरंत कनीना के लिए रवाना हुईं। इस दौरान रास्ते में पड़ते रेवाड़ी के निजी अस्पताल में दाखिल घायल बच्चों का हाल-चाल जानने पहुंचीं, साथ ही उन्होंने हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कनीना के गांव में मौके पर परिजनों से जानकारी लेते शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के उन्हाणी गांव के पास हुए हादसे में घायल 12 बच्चों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन और नेताओं को मिली तो मौके पर पहुंचे। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं का आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन


सवाल : कनीना में स्कूल बस पलटने के दौरान हुए हादसे में क्या कार्रवाई की जाएगी?
जवाब :
सबसे बड़ी बात यह है कि छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला हुआ था। स्कूल चल क्यों रहा था? सबसे बड़ी लापरवाही है। जो बच्चों को लेने जा रहा था, नवरात्र के समय में चालक ने शराब पी रखी थी। स्कूल ने ऐसे इंसान के हवाले बच्चों की जिंदगी क्यों कर दी।

सवाल : छुट्टी के बावजूद पूरे हरियाणा में खुले हुए थे। क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने में डर लगता है?
विज्ञापन

जवाब : जो हमारे विद्यालय हैं, हम उसे मां सरस्वती का मंदिर मानते हैं। स्कूलों में संस्कार, मर्यादा और नियम पढ़ाने का काम किया जाता है जो स्कूल चला रहे हैं, उनको समझने की जरूरत है।

सवाल : छुट्टी के दिन जो निजी स्कूल खुले हुए थे, उन पर शिक्षा विभाग की तरफ से क्या कार्रवाई की जाएगी?
जवाब : पूरे प्रदेश को यह बताना चाहती हूं कि स्कूल नहीं खुलना चाहिए था। जो स्कूल खुले, सभी को शोकाॅज नोटिस जारी किया जा चुका है

सवाल : आगे इस प्रकार की घटना न हो, शिक्षा विभाग क्या कदम उठाएगा?
जवाब :
अब प्राइवेट स्कूलों से सेल्फ एफिडेविट लिया जाएगा, जिसमें यह बताएंगे की किसी प्रकार का नियम विरुद्ध कार्य नहीं करेंगे, ताकि कानूनी कार्रवाई से कोई भी स्कूल बच न सके।
विज्ञापन


सवाल : निजी स्कूल वाहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। ऐसे वाहनों पर किस तरह से शिकंजा कसा जाएगा?
जवाब : जिन निजी स्कूलों के पास वाहन हैं, वह एफिडेविट देंगे कि उनकी गाड़ियां नियम के मुताबिक हैं। अगर शराब पीने की अवस्था में चालक पाया जाता है तो जिम्मेदारी स्कूल की होगी।

सवाल : आप यहां पर आईं, मगर जिला शिक्षा अधिकारी मौजूद नहीं हैं?
जवाब :
जिला शिक्षा अधिकारी से मेरी बातचीत हुई थी। मैंने उन्हें कहा था कि आप कनीना देखें, तब तक मैं यहां पहुंचती हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें