संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के आईक्यूएसी और रिसर्च सेल के संयुक्त तत्वावधान में बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 6 और 7 मार्च को किया जाएगा। समावेशी दृष्टिकोण : विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी का उभरता हुआ अंतरसंबंध विषयक कॉन्फ्रेंस में 11 देशों के 350 से अधिक विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, उद्योग पेशेवर और छात्र ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगे।
कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि किशनलाल पब्लिक कॉलेज इस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी पर गर्व महसूस कर रहा है।समन्वयक डॉ. अनुराधा दीपक ने बताया कि यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों और विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैसे एकीकृत दृष्टिकोण भविष्य को आकार दे सकते हैं। साथ ही उद्योगों और शैक्षणिक विषयों में प्रगति को आगे बढ़ा सकते हैं।
कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए संयोजक डॉ. दिनेश कुमार, आयोजन सचिव राकेश कुमार, तकनीकी संयोजक डॉ. संजय कुमार, सह संयोजक डॉ. मंजू गर्ग, डॉ. ममता शर्मा, सह आयोजन सचिव डॉ. पारुल मित्तल और डॉ. ऋचा शर्मा ने विभिन्न प्रभार संभाला है।
उच्च शिक्षा निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक और सम्मेलन के मुख्य संरक्षक राहुल हुड्डा, महाविद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष और सम्मेलन के संरक्षक रिपुदमन गुप्ता, सह-संरक्षक और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने आयोजन मंडल को शुभकामनाएं दी हैं।