फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुप्तचर विभाग पढ़ाएगा लोगों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र में बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए सीआईडी ब्रांच सक्रिय हो है। ऐसे में अब गुप्तचर विभाग ने युवाओं को साइबर ठगी से बचाव का पाठ पढ़ाने का निर्णय लिया है। गुप्तचर विभाग के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने मंगलवार को बावल कॉलेज की प्राचार्य अर्चना सुट्टा और छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव की बुकलेट भेंट की व लोगों के साथ होने वाले फ्रॉड के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को जागरुक व सतर्क करने की मुहिम चलाई जा रही हैं। ताकि लोगों के साथ होने वाले साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि युवा अपने घर पर सभी रिश्तेदारों को इस ठगी से बचाने के लिए पुलिस मित्र बनकर काम करें और लोगों को जागरुक करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि जन भागीदारी के बिना कोई भी सरकारी योजना सफल नहीं हो सकती। इसमें स्कूल व कॉलेजों में साइबर ठगी से बचाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। वहीं उन्होंने साइबर ठगी होने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ठगी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 कॉल कर प्रशासन को सूचित करें। ताकि आपके अकाउंट को तुरंत सील कर आपके साथ फ्रॉड होने से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्या अर्चना सुट्टा, सहायक प्रो. दिलीप कुमार, राजेश बंसल, इंद्रजीत व विभिन्न छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें