फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव मंदौला में जोहड़ से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : Chineni news
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने गांव मंदौला में जोहड़ पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर पेंशन, फैमिली आईडी में आय कम करवाने, बिजली और पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले आए। इनमें से अधिकतर का मौके पर निवारण करवा दिया गया। लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए गए।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे मिलकर अपनी समस्या का निवारण करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस अवसर नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें