रेवाड़ी। डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा ने टीम के साथ शुक्रवार को गांव बीकानेर व गंगायचा अहीर का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है। समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। संवाद