फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दिलाई नशा नहीं करने की शपथ

Fri, 05 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गोकलगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्त टीम ने नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई। कहा कि नशा बेचने वालों की जानकारी हेल्पलाइन 1933 या 112 पर दें ताकि कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा व्यक्ति और परिवार दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि अभियान से प्रेरित होकर कई नशा ग्रस्त युवाओं ने नशा छोड़ने का निर्णय लिया है और उन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से दोबारा समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें