संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। फतेकवाल धर्मशाला में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर कृषि, पशु, मिट्टी पानी जांच, बागवानी से संबंधित अधिकारियों ने उत्पादित उत्तम बीज, कीटनाशक दवा, मिट्टी पानी जांच, पशुपालन, उत्तम कृषि यंत्र, किसान पहचान पत्र बनवाने, स्वास्थ्य जागरूकता और मोटा अनाज के उपयोग के बारे में बताया।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद यादव, खण्ड कृषि अधिकारी नवीन कुमार, रविन्द्र जाखड़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. नवीन कुमार, बागवानी विभाग से नरेश यादव, मिट्टी पानी जांच विभाग के अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने कल्याणकारी योजनाएं बताईं। अनुदान राशि और आवेदन के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर सरपंच महेंद्र सिंह यादव, हेमचंद्र यादव, कृष्णचंद्र गनवाल, महावीर, प्रेमप्रकाश नाहड़, एडवोकेट गुरदयाल सिंह, पंच अमित कुमार, पंच इन्द्रजीत सिंह, पंच नरेश कुमार, सुभाष पंच मौजूद रहे।