फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली से चंडीगढ़ के लिए एसी बस शुरू, 620 रुपये होगा किराया

Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 8एसी बस में सफर करते विधायक अनिल यादव साथ में नेतागण। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। बलिदान सत्यप्रकाश रोडवेज कार्यशाला भाकली में शनिवार को विधायक अनिल यादव ने कोसली से चंडीगढ़ के लिए वातानुकूलित (एसी) बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने इस बस में कुछ दूरी तक सफर भी किया।
रोडवेज के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि यह बस कोसली से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और छुछकवास, बेरी, रोहतक, पानीपत, करनाल होते चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह बस सुबह 6.30 बजे बजे कोसली के लिए चलेगी। इसका किराया 620 रुपये होगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अनिल यादव ने कहा कि कोसली के लोगों ने उनसे बार-बार चंडीगढ़ के लिए बस चलवाने का अनुरोध किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत से कहा कि कोसली बस स्टैंड पर एक टिन शेड और नया वाटर कूलर लगवाएं। साथ ही बस स्टैंड पर बसों की समय सारिणी लगवाई जाए।
विधायक ने कहा कि हलके की मांगों को चंडीगढ़ पहुंचाना और वहां से नई परियोजनाओं को मंजूर करवा कर लाना उनकी प्राथमिकता है। वह क्षेत्र के लोगों से मिलते रहते हैं। इस अवसर पर जिला पार्षद शारदा, जीवन हितैषी, मंडल अध्यक्ष गोपी, अनूप, सरंपच श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीरवार को रेवाड़ी बस स्टैंड से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने चंडीगढ़ के लिए दो एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। डिपो को 10 एसी बसें मिली हैं। इनमें 3 बसें रूटों पर भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें