फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजफायर के बाद भी महंगाई बेकाबू, 15 दिन में जरूरी सामान 20% महंगा

विज्ञापन
नई बाजार में किराना की दुकान। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते 15 दिनों में खाद्य तेल, मसाले और अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण बाजार में जरूरी खाद्य सामग्री समय पर नहीं पहुंच पा रही है। खासकर पाम ऑयल की आपूर्ति बाधित होने से सरसों, सोयाबीन और मूंगफली तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बाजार में स्टॉक सीमित होने से कीमतों में और उछाल देखने को मिल रहा है।
नई अनाज मंडी के किराना व्यापारी रामपाल ने बताया कि सोयाबीन तेल 150 रुपये प्रति लीटर, मूंगफली तेल 200 रुपये प्रति लीटर, मिर्च पाउडर 350 रुपये प्रति किलो और आटा 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

नई बाजार के फुटकर कारोबारी प्रमिल ने बताया कि मांग के मुकाबले सप्लाई काफी कम है और सीमित मात्रा में ही माल आ रहा है जिससे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारी नरेश का कहना है कि यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

-
15 दिन पहले के दामों पर एक नजर
सामाग्री वजन पहले का दाम अब का दाम
सोयाबीन तेल5 लीटर-700-800
मिर्च पाउडर1 किलो250350
आटा5 किलो225240
मूंगफली तेल5 लीटर9001000
सूजी1 किलो5060
पोहा1 किलो5060
दाल1 किलो-110125
मसाले1 किलो1000-1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें