फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुंड बाजार में नकाबपोश ने 15 मिनट में 8 दुकानों के ताले तोड़ 2 लाख का सामान उड़ाया

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुंड। बाजार में रविवार देर रात एक नकाबपोश चोर ने केवल 15 मिनट में 8 दुकानों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात एक ही व्यक्ति ने अकेले अंजाम दी है।
विज्ञापन

दुकानदार देवकरण ने बताया कि रात करीब 12 बजे एक चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और वहां से प्रिंटर व गल्ले में रखे 1500 रुपये चोरी कर ले गया। इसके बाद उसी चोर ने बाजार की 7 अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े जिनमें चाय की दुकान, फल विक्रेता, कैफे और अन्य दुकानें शामिल हैं।
दुकानदार दीपक, इंद्रा, श्रीभगवान, रतन, सुभाष और रामअवतार शामिल हैं। चोर इन दुकानों से सिलेंडर, फल, नकदी और अन्य कीमती सामान ले उड़ा। दुकानदारों ने अनुमान लगाया कि कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय युवक होने का शक
दुकानदारों ने बताया कि चोर की गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है कि वह स्थानीय युवक है। शारीरिक बनावट और अंदाज से अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाजार की भलीभांति जानकारी रखता है। पुलिस का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें