फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में नपा कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन की उठाई मांग

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका परिसर बावल में नपा सर्व कर्मचारी संघ नगर की ओर से दो घंटे का झाड़ू प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हीरा सिंह ने की जबकि कार्यक्रम में जिला यूनियन अध्यक्ष ईश्वर सिंह बोडवाल, नगर सचिव रतीश बागड़ी, हुकुमचंद सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

हीरा सिंह ने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के बदले समान वेतन, ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती करने जैसे कई वादे किए थे लेकिन आज तक उन पर अमल नहीं किया गया। उन्हीं वादाखिलाफियों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।
जिला सचिव ईश्वर सिंह बोडवाल ने कहा कि नगर पालिका में रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे सफाई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करें, ताकि व्यवस्थाएं पटरी पर लौट सकें।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में नैना, विजय सिंह, गोविंद, बबीता, सीमा, शीला, हुकुमचंद, अशोक सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें