फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मार्केट कमेटी कर्मचारियों पर आढ़तियों से अवैध वसूली करने का आरोप

विज्ञापन
अनाज मडी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिना नाम बताए कुछ लोगों ने अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कर्मचारियों पर आढ़तियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आते ही मंडी में हलचल मच गई। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने भी मामले को अफवाह बताते हुए कहा कि पहले भी इस तरह की झूठी शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

बेनाम लोग मंडी में दहशत फैलाना चाहते हैं लेकिन मंडी स्टाफ किसानों और आढ़तियों की सेवा में हमेशा तत्पर है।
आढ़तियों ने कहा कि मार्केट कमेटी कर्मचारी कभी वसूली नहीं करते बल्कि हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। यह सब हमें और कर्मचारियों को बदनाम करने की सोची-समझी चाल है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि मंडी का माहौल सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी बना रहे।

पत्र में कही गई हैं ये बातें

पत्र में कहा गया है कि हम कुछ समाजसेवी व बिठवाना मंड़ी आढ़ती हैं। वर्तमान शिकायत मार्केट कमेटी रेवाड़ी के अधिकारियों तक भी जाएगी वहां से वो हमारा नाम अवैध फड़ लगवाने वाले अपराधिक लोगों को भी बता सकते हैं। इसलिए यह शिकायत समाजसेविकों की तरफ से नाम पता गोपनीय रखते हुए दी जा रही है। जो अवैध तंबू फड़ लगवा रखे हैं वो कई गैंग से लगे हुए हैं जो मंडी में इस संबंध में पहले भी वारदातें हो चुकी हैं। कुछ लोग सामान्य लोगों से फड़ लगवाकर उनसे वसूली करते हैं और फड़ धारक रेवाड़ी कमेटी के अधिकारियों के पास हफ्ता भी भेजते हैं। रेवाड़ी बिठवाना मंडी में अवैध 60-70 तंबू फड़ लगे हुए हैं। लीगल दुकान केवल 14-15 ही चल पा रही है। इतनी कम दुकान इसलिए चल पा रही है क्योंकि इस मंडी में अब और आढ़त दुकानों की बोली कोई लगाने को राजी नहीं है। यह पत्र पिछले माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें