फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव, अब जनरल टिकट लेना हुआ आसान, दूरी सीमा को किया समाप्त

Wed, 15 May 2024 07:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी 
विज्ञापन
रेवाड़ी जंक्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप केे माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके फलस्वरूप अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रारम्भ होने से अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं।

इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी, यानि की कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है। यहां उल्लेखित है कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है। 
विज्ञापन


कागज की होगी बचत
बता दें कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस प्राप्त होता है, जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट व सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते हैं, इससे यात्री के समय की बचत होगी साथ ही साथ कागज की बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें