फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष पत्रकारिता स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम : एसपी

Mon, 16 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने अपने कार्यालय में जिले के पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित समाज के निर्माण में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का कोई विकल्प नहीं है। पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी जनता तक सही सूचनाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रेस दोनों का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, यातायात नियमों की पालना और महिला सुरक्षा जैसे अभियानों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया का सहयोग सराहनीय है।
विज्ञापन

मीडिया पुलिस और आमजन के बीच मजबूत एवं विश्वसनीय सेतु का काम करता है। तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग और रचनात्मक आलोचना से पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने में मदद मिलती है।
बैठक में पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से मीडिया को त्वरित और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें