फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू... पत्रकारिता एवं जनसंचार और रक्षा अध्ययन कोर्स में दाखिले शुरू

Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार और रक्षा अध्ययन में दो नए 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
दोनों कार्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं। कुल शुल्क 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष (विषम सेमेस्टर में 12 हजार रुपये और सम सेमेस्टर में 8 हजार रुपये) है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि इन दोनों कार्यक्रमों की इस क्षेत्र में मांग है और दोनों ही रोजगारोन्मुखी भी हैं। इसलिए छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए हमने इन कार्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची 18 अगस्त को जारी की जाएगी और पहली फिजिकल काउंसलिंग 18-19 अगस्त को होगी। दूसरी मेरिट सूची 20 अगस्त को जारी की जाएगी और दूसरी फिजिकल काउंसलिंग 20-21 अगस्त को होगी। अन्य विवरण और पूरा प्रवेश कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें