फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आशू रानी ने उत्तीर्ण की जेआरएफ की परीक्षा

Sun, 03 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छात्रा आशू रानी को बधाई देते प्रोफेसरगण। स्रोत : विवि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा आशू रानी ने अर्थशास्त्र में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले उन्होंने नेट और हरियाणा शिक्षक योग्यता परीक्षा पास की थी। उन्होंने एमए अर्थशास्त्र 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह वर्तमान में अर्थशास्त्र विभाग में ही शोधार्थी भी हैं। फरवरी 2025 में पीएचडी कोर्स में दाखिला लिया जो अभी शोध के साथ-साथ सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रही है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विकास बत्रा ने आशू रानी की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशु रानी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रो सतीश कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. रितु कुमारी ने छात्रा आशू रानी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें