फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों छात्र आज हुसैनपुर में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर की शिक्षण संस्थाओं में खंड स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी धाक जमाने वाली विजेता और उप विजेता टीमों को अब जिलास्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। मंगलवार को यह प्रतियोगिता डायट हुसैनपुर में आयोजित होने जा रही है। इसमें जिले के पांच खंडों से चार-चार टीमें भाग लेंगी जिनमें सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर डायट हुसैनपुर परिसर में यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इसे जिलास्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता-2022 का नाम दिया है। इस संबंध में डायट के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि अभिनय के माध्यम से सीखना, एक ऐसी विधि है, जिसमें प्रतिभागियों को वास्तविक जीवनका अनुकरण करते हुए यथार्थवादी स्थिति में कार्य करने की आवश्यकता होती है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग - अलग व्यवस्थाओं को देखेंगे। जिले में लगातार पांच दिनों से अलग-अलग खंड में यह कार्यक्रम चला। खंड में विजेता एवं उप विजेता घोषित होने वाले सभी प्रतिभागी अब मंगलवार को सुबह नौ बजे डायट हुसैनपुर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सभी प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल मनोनीत किए गए हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्रमश: नकद इनाम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलास्तरीय विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए कमेटियां गठित
इस आयोजन के लिए प्रमाणपत्र कमेटी में प्राध्यापक रचना यादव व संजीव कुमार के साथ दीपेंद्र व योगेश, टेंट व जलपान कमेटी में प्राध्यापक दिनेश यादव व धर्मेंद्र यादव के साथ इंद्र सिंह व विवेक, मंच सज्जा व टीम कोड आवंटन कमेटी में प्राध्यापक संगीता के साथ लिपिक निशा यादव, संगीत एवं समय प्रबंधन कमेटी में प्राध्यापक अनिल कुमार व राजसिंह के साथ ब्रह्मप्रकाश और समाचार संकलन एवं संप्रेषण टीम में वरिष्ठ प्राध्यापक विश्वेश्वर और राकेश कुमार के साथ बीर सिंह और यशपाल की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 सितंबर को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें