कोसली। कस्बे में बस अड्डे के पास एकांत होटल मालिक पर फिर हमला हुआ। घायल की ओर से सूचना देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोसली थाने में भाकली निवासी जयभगवान ने अपनी शिकायत देकर कहा कि वह कोसली बस अड्डा के पास में एकांत होटल चलाता है। गत दिवस सायं वह कोसली की ओर आ रहा था। शिव मंदिर के पास पहले से स्विफ्ट वीडीआई गाड़ी में खड़े छह-सात युवकों ने उसे जबरन रोककर उस पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला बोल दिया। राह चलते लोगों ने हमलावरों से छुड़वाया तथा कोसली अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। सूचना कोसली अस्पताल से पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद घायल जयभगवान के बयान के आधार पर गांव भाकली निवासी साहिल, नींबू, अजय, सचिन, कुल्फी, शिरडी उफ़ॱर राहुल व सौरव श्यामनगर के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। बीते हफ्ते भी जयभगवान पर अनाज मंडी की ओर जाते वक्त चाकू से हमला किया गया था। उस मामले में दर्जन भर लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत कोसली थाने में मामला दर्ज है, जिसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
वहीं थाना प्रभारी कोसली सुमेर सिंह का कहना है कि गत दिवस जयभगवान निवासी भाकली पर हमले की बात कोसली अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए युवक के बयान के आधार पर सामने आई। घायल के बयान और मेडिकल के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।