फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी सरल, सुलभ और कम खर्चीली चिकित्सा पद्धति : डॉ. नरेश

विज्ञापन
मसानी में लगे नि:शुल्क आयुष परामर्श शिविर में जांच करवाते हुए लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार के तत्वावधान में डीसी यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आयुष विभाग द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस पर ग्राम सचिवालय मसानी में निशुल्क आयुष परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। नि:शुल्क आयुष परामर्श शिविर का शुभारंभ होम्योपैथिक पद्धति के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भगवान धन्वंतरी पूजन के साथ किया गया। इस दौरान डॉ. नरेश राव एवं डॉ मनोज यादव ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी सरल, सुलभ और दुष्परिणाम रहित व कम खर्चीली पद्धति है। इन दवाओं से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस दौरान डॉ. बनवारी लाल ने भी शिविर में पहुंचकर लोगों को प्रदत्त सेवाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ एस.के. काजल ने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इस कैंप में बुजुर्ग मरीजों से संबंधित बीमारियां का परामर्श दिया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अलावा योग प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद एवं पंचकर्म आदि पद्धतियों से मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच उपरांत दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में डॉक्टरों की अनुभवी टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका बीमारी के इलाज के लिए मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों की सामान्य स्वास्थ्य की जांच, शुगर व रक्तचाप की जांच की गई। शिविर में महिलाओं व बच्चों का अच्छे स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा घरेलू नुस्खों के माध्यम से बीमारी का उपचार करने संबंधी भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डा.राहुल बत्रा, डॉ नरेश राव, डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर नीतू यादव, डॉ राजीव कुमार डॉक्टर संदीप यादव, डॉक्टर प्रीति यादव, डॉ अर्चना, फार्मेसिस्ट दीपक यादव, राय सिंह, आशा, इंद्रजीत, राकेश कुमार, नीरज सहित जिला आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें