फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैनाबाद में होली धमाल कार्यक्रम का शुभारंभ, आचार्य आशीष ने कराया पूजन

Wed, 04 Mar 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जैनाबाद गांव में आयोजित होली धमाल कार्यक्रम मनाते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। जैनाबाद गांव में आयोजित होली धमाल कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व आचार्य आशीष जैनाबाद द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। पूजन के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पूजन उपरांत होली धमाल कार्यक्रम का आगाज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। रंगों और लोकगीतों की छटा के बीच ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन को पारंपरिक और पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया।
ग्रामवासी धर्मपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान, राज सिंह, सज्जन सिंह, प्रताप कंडक्टर, रामफल गायक, अशोक ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान से कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें