पुलिस टीम को चित्र भेंट करते प्रधान दिनेश कपूर। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल का एक प्रतिनिधिमंडल भाड़ावास पुलिस चौकी पहुंचा और सभी स्टाफ को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का सुंदर त्योहार है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं और पुलिसकर्मी हर त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वहीं भाड़ावास गेट पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुमन लता ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा भारत माता, शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुभाषचंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए।