फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू धर्म में प्राणी मात्र की मंगल कामना निहित : दिनेश

Mon, 02 Feb 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम एक मंच पर आए लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में गर्व से कहो हम हिन्दू हैं विषय संगोष्ठी हुई। इसमें संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हिन्दू धर्म में प्राणी मात्र की मंगल कामना निहित है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के पूर्व अध्यक्ष वीपी यादव, हिन्दू सम्मेलन के जिला संयोजक डॉ. आरबी यादव व संस्था संयोजक दिनेश कपूर उपस्थित रहे।
दिनेश कपूर ने कहा कि हिन्दू धर्म सुखमय जीवन जीने का एक वैज्ञानिक मार्ग है जिसमें विश्व कल्याण की भावना निहित है। इसमें ईश्वर को प्राप्त करने के लिए साकार व निराकार मार्ग बताए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व प्रो. सीएल सोनी ने कहा कि रामलीला, जन्माष्टमी, नवरात्र और दीपावली जैसे पर्व समाज में उल्लास व एकता का संचार करते हैं।
महिला प्रधान निशा सीकरी व शिक्षाविद प्रीति कपूर ने महाशिवरात्रि का महत्व बताया। देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर समाजसेवियों व शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें