फूलमाला से यूनिका यादव का सम्मान करते परिवार के लोग। संवाद
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमांशी ने सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशी ने बताया कि प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई की। अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। हिमांशी की मां पिंकेश कुमारी और पिता करमवीर यादव ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
आदर्श नगर निवासी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा यूनिका यादव ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यूनिका ने बताया कि वह भविष्य में बिजनेस एंटरप्रेन्योर बनना चाहती हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। बेहतर परिणाम के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया। मां सुधा यादव शिक्षिका हैं जबकि पिता दिनेश कुमार व्यवसायी हैं। नानी कमला देवी ने भी यूनिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फूलमाला से यूनिका यादव का सम्मान करते परिवार के लोग। संवाद