कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से आहार और उपयोगिता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने कहा कि उचित पोषण ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है।
मुख्य वक्ता होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म विभाग से डॉ. विक्रांत ने संतुलित आहार की अनिवार्यता, स्वस्थ खान-पान की आदतों और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में उचित पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना संतुलित पोषण के न तो शरीर सशक्त रह सकता है और न ही मस्तिष्क।
छात्र-छात्राओं ने पोषक तत्वों, प्रभावी आहार योजना तथा दैनिक जीवन में संतुलित भोजन के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर योग विभाग से डॉ. अमनदीप, डॉ. धर्मबीर यादव, प्रवीण, अमित कुमार और विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।