फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी शहर व हाईवे पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर एवं हाईवे पर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं होगी। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए शहर के मुख्य चौराहों व हाईवे के हॉट स्पॉट पर विशेष क्वालिटी के पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे एक पोल पर चार लगाएंगे जाएंगे ताकि चारों नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू की है। शहर के कुछ चौराहों पर कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। मकसद शहर में होने वाली आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण और अपराधियों की पहचान करना है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी समय से बदमाश शहर एवं हाईवे पर वारदातों को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते थे। ऐसे में पुलिस की ओर से उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था। हालांकि पुलिस ने कई गंभीर मामलों को सुलझाया गया है। आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक मुहिम के जरिये शहर व हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। तकनीकी एक्सपर्ट से इन स्थानों पर ये कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सभी कैमरों का एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
यहां लगाए जाएंगे कैमरे
पुलिस की ओर से शहर के राव अभव सिंह चौक, झज्जर चौक, पायलट चौक व नाईवाली चौक एवं हाईवे पर कसौला चौक, बनीपुर चौक एवं दिल्ली-जयपुर हाईवे एवं एनएच 71 को जोड़ने वाले टी प्वाइंट पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि अभव सिंह चौक, झज्जर चौक, पायलट चौक पर ये कैमरे लगाए जा चुके है।
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में होगी आसानी
सूत्रों ने बताया कि इस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से शहर व हाईवे पर कहीं भी होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रख सकने में आसानी होगी और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस को चोरी, लूटपाट, स्नैचिंग व अन्य मामलों की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सहयोग मिलेगा।
हाईटेक होंगे कैमरे
शहर में लगवाए जाने कैमरे डे एंड नाइट विजन,एचडी क्वालिटी, थ्री सीसीडी एवं टीटीजैड क्वालिटी के होंगे। कैमरों में वाहनों का नंबर और व्यक्ति का चेहरा पूर्ण रूप से कैद हो जाएगा। इन सीसीटीवी कैमरों को वायरलैस के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। सभी कैमरों का एक जगह कंट्रोल रूम होने के कारण पुलिस वीटी के माध्यम से भी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा सकेगी।
अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगान के लिए शहर व हाईवे के कुछ चौराहों पर विशेष क्वालिटी के कैमरे लगाने की योजना तैयार कर ली गई है। मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ चौराहों पर कैमरे लगाए जा चुके है।
विज्ञापन

-अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें