फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सताने लगी गर्मी...33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

Thu, 20 Mar 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस दौरान दिन में गर्मी का भी खूब एहसास हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अप्रैल में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। लोगों को अब गर्मी सताने वाली है। हालांकि, अभी रात के समय कुछ हद तक ठंड बरकरार है। अप्रैल के पहले सप्ताह में रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें