रेवाड़ी। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षय रोग विभाग में एमडीआर के लिए अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य निदेशक ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान सभी उप सिविल सर्जन, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, एमओटीसी व कर्मचारियों से राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यकम के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का अवलोकन किया। राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य निदेशक ने बलगम की जांच और बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही जिला नागरिक अस्पताल के क्षय रोग विभाग में एमडीआर के लिए अलग से वार्ड बनाने बारे निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला क्षय रोग विभाग, बलगम जांच केंद्र व नागरिक अस्पताल रेवाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल को अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं देने का निर्देश दिया।