रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के खतरे की आशंका को देखते हुए मजबूत व्यवस्था बना ली गयी है। ओमिक्रॉन की चुनौतियों से निपटने के लिए आक्सीजन की व्यापक व्यवस्था अब सरकारी अस्पतालों में कर ली गई है। ओमीक्रोन मरीजों के लिए बेड व वार्ड की भी व्यवस्था विभाग की ओर से हो गई है। कोविड की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विभाग ढांचे को मजबूत करने में जुटा है। कोरोना की तीसरी लहर मसलन ओमी क्रोन के खतरे को देखते हुए वैक्सीन प्रक्रिया भी तेज हुई है।
----------------
आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के लिए आक्सीजन के एक-एक सिलेंडर के लिए मारामारी थी। इस दौर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में ही आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गयी है। जुलाई माह में 500 एलपीएम के आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया था। इसके अलावा पीएम केयर फंड की मदद से 1000 एलपीएम का दूसरा प्लांट लगाया गया था। इसके अतिरिक्त बावल व कोसली में 250-250 एलपीएम क्षमता के प्लांट बनकर तैयार हो चुके हैं।
------------------------------------
बेड व वार्ड की व्यवस्था
कोरोना की दूसरी लहर के कारण सारा सिस्टम हिल गया था जिससे सीख लेकर भविष्य में ओमीक्रोन की चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त प्रबंध कर लिए गए हैं। ओमीक्रोन को देखते हुए बेड व वार्ड की व्यवस्था कर ली गई है। इसके आलवा 18 आईसीयू बेड हैं जिनमें से 6 बच्चों के लिए व बाकी 12 वयस्क के लिए उपलब्ध है।
--------------------------------------
एंबुलेंस की व्यवस्था लेकिन स्टाफ की कमी
वैसे तो स्वास्थ्य विभाग के पास 35 एंबुलेंस है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण एंबुलेंस गाड़ियां पूरी नही चल पाती है। स्वास्थ्य विभाग के पास 6 एएलएस यानी एडवांस लाइफ सर्पोट, 6 बीएलएस बेसिक लाइफ सर्पोट, 19 पीटीए यानी पेशेंट ट्रांफर एंबुलेंस, 1 बैक होम एंबुलेंस जिसमें नवजात शिशु व परिजनों को उनके घर तक छोड़ा जाता है। 1 कोविड एंबुलेंस व 2 मेडिकल मोबाइल यूनिट है।
-----------------------------------------
कोरोनारोधी टीके का बढ़ा रूझान
ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए रूझान बढ़ा है। केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ लगी हुई है। अवकाश के दिनों में भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभा रही है। जिस प्रकार कोरोनारोधी टीकाकरण ने जोर पकड़ा है उसके अनुरूप कोविड सैंपलिग नहीं हो रही है। इसमें लोग कोविड सैंपल देने में उत्साह नहीं दिखा रहे हैं।
दिनांक सैंपलिग हुई रिपोर्ट लंबित
27 दिसंबर 1,588 1,333
26 दिसंबर 1,412 1,287
25 दिसंबर 1,425 1,318
24 दिसंबर 1,241 1,008
23 दिसंबर 1,729 1,587
22 दिसंबर 1,678 1,282
21 दिसंबर 1,678 1,411
20 दिसंबर 1,868 1,588
19 दिसंबर 1,167 925
18 दिसंबर 1,428 1,188
17 दिसंबर 1,650 1,369
--------------------------------
वैक्सीन अपडेट
लाभार्थी कुल पहली डोज कुल प्रतिशत कुल दूसरी डोज कुल प्रतिशत
हेल्थकेयर वर्कर 6684 101.24 6462 97.88
फ्रंटलाइन वर्कर 8039 109.03 7735 105.05
18 से 44 आयुवर्ग 441431 98.08 324669 72.13
45 व इससे ऊपर 139000 92.65 111960 74.63
60 वर्ष से ऊपर 107761 107.74 87365 87.35
----------------------------------
कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 702915- 100.40 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 538201- 76.87 प्रतिशत
कुल डोज 1241116
पुरूषों को लगी वैक्सीन 675824
महिलाओं को लगी वैक्सीन 564937
---------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओमीक्रोन को लेकर व्यवस्था मजबूत बनाई गई है। दो आक्सीजन प्लांट है। बेड व वार्ड की व्यवस्था भी अलग से है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अर्लट है।
डा. अशोक कुमार, कोरोना नॉडल अधिकारी
-----------------------------------------
फोटो- 14, 15 व 16