फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की बदहाली पर ध्यान नहीं देने वाले प्रशासन को जगाने के लिए किया हवन

विज्ञापन
नेहरू पार्क में हवन करते सेक्टरवासी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
पार्कों की दुर्दशा को लेकर पिछले 12 दिन से चल रहे आंदोलन पर नगर परिषद द्वारा पार्क की सुध नहीं ली गई है। अदालत जाने का मन बना चुके शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने रविवार को नेहरू पार्क में हवन करके नगर परिषद और जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यज्ञ कार्यक्रम से पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव के पति बलजीत यादव पूर्व पार्षद पार्क में ठेकेदार को लेकर पहुंचे और पार्क में सफाई व पेड़ों की कटाई का कार्य आरंभ करवा दिया। जिसके कारण आंदोलन कर रहे लोगों ने अदालत जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महेंद्र छाबड़ा और केके भगत ने पार्क में सैर करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 12 दिनों से चल रहे आंदोलन में शहर के वकील, प्रतिष्ठित व्यापारियों व आम आदमी ने भाग लेकर नगर परिषद को टेंडर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का दायित्व बनता है कि शहर के सभी पार्कों की दुर्दशा पर ध्यान दिया जाए ताकि आम आदमी जो प्रात:काल सैर करने आते हैं, अच्छे वातावरण में सैर कर सकें। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि जिस तरह से रेवाड़ी के नेहरू पार्क में सैर करने वाले लोगों ने हल्ला बोल कर नगर परिषद को टेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया, उसी तर्ज पर शहर में आम आदमी को सामने आना होगा तभी पार्कों की दुर्दशा पर नगर परिषद ध्यान देगी। इस अवसर पर कटला बाजार के प्रधान रामचंद्र, दिनेश राव एडवोकेट, ब्रिज भूषण एडवोकेट, एडवोकेट सुनील भार्गव, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश बत्रा, तुलसीराम, शंकर सैनी, यशपाल गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनी सहित दर्जनो प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें